सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two height gauges installed to stop heavy vehicles were damaged.

Unnao News: भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए दो हाईटगेज क्षतिग्रस्त

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two height gauges installed to stop heavy vehicles were damaged.
फोटो-18- सड़क किनारे रखे टूटे हाईटगेज के बैरियर पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कल्याणी रेलवे क्रॉसिंग पर बने हरदोई सड़क पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए शहर में तीन स्थानों पर लगाए गए हाईटगेज में दो क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में भारी वाहनों के फिर शहर में घुसने और जर्जर हरदोई पुल से हादसा होने का खतरा बढ़ गया है।
Trending Videos

करीब 40 साल पहले साल 1986 में शहर की कल्याणी क्रॉसिंग पर 20 करोड़ से करीब 300 मीटर लंबा व सात मीटर चौड़ा पुल बना था। सालों बाद भी पुल की कभी पूरी तरह से मरम्मत नहीं कराई गई। भारी वाहनों के 24 घंटे आवागमन से पुल कमजोर होता रहा। पुल की स्लैब दरकने लगी। पिलरों में भी दरारें आ गईं। पुल का करीब 100 मीटर का हिस्सा रेलवे सीमा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने करीब दो माह पहले भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए शास्त्री पार्क तिराहे के पास दो और आवास विकास में एंट्री पॉइंट पर एक हाईटगेज लगाया था। इससे भारी वाहनों का पुल से आवागमन बंद हो गया था। इधर करीब एक माह में ही आवास विकास व पार्क तिराहे के एक तरफ लगे हाईटगेज ट्रक और डंपरों के टकराने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि हाईटगेज क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। मरम्मत कराने के लिए रेलवे को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed