सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao Consumers Outraged Over Unopened Agency Block Main Road for Half an Hour

Unnao: गैस एजेंसी नहीं खुलने पर भड़के उपभोक्ता, आधे घंटे तक मुख्य मार्ग किया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 27 Mar 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: उन्नाव शहर की इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब घंटों इंतजार के बाद भी एजेंसी के शटर नहीं खुले। सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने शहर के मुख्य मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम रखा, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

Unnao Consumers Outraged Over Unopened Agency Block Main Road for Half an Hour
गैस एजेंसी के बाहर लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव में सुबह आठ बजे से ही इंडेन गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। नौ बजने के बाद भी जब कर्मचारी नहीं पहुंचे, तो लोग भड़क उठे। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब एजेंसी संचालक से संपर्क किया, तो पता चला कि रामनवमी के अवकाश के कारण आज संस्थान बंद है। संचालक के मुताबिक, इसकी सूचना पहले ही बाहर चस्पा कर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और स्थिति शांत कराई।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed