सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आधे टाइम की ओपीडी फिर भी देर से पहुंचे डॉक्टर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। रामनवमी की छुट्टी के कारण बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक था। इसके बावजूद कई डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृज कुमार एक घंटे देर से सुबह नौ बजे ओपीडी कक्ष में पहुंचे। मोहल्ला भूरी देवी के शहनवाज पांच साल की बेटी अलीजा को दिखाने आए थे। चार दिन से जुकाम-बुखार से पीड़ित बेटी को डॉक्टर न मिलने पर बिना इलाज कराए लौट गए। शहनवाज ने बताया कि नौकरी पर देर होने से वेतन कट जाएगा, इसलिए मजबूरन निजी अस्पताल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह की फातिमा रहमान अपने बेटे शीबू और पीतांबर नगर की सौम्या वर्मा अपनी बेटी मुस्कान का इलाज कराने आई थीं। उन्होंने भी डॉक्टर के देर से आने के कारण लंबे इंतजार की शिकायत की। डॉ. बृज कुमार ने बताया कि वे समय से अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पहले इमरजेंसी वार्ड गए। बाल रोगियों और वार्ड में भर्ती बच्चों को देखने के बाद ओपीडी में आए। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. जय प्रकाश सिंह, डेंटल सर्जन डॉ. अमरेश कुमार और फिजीशियन डॉ. कृतिशा चंद्रा भी करीब एक घंटे देर से ओपीडी पहुंचे। इन डॉक्टरों ने भी वार्ड विजिट और मरीजों को दवा व परामर्श देने के बाद ओपीडी पहुंचने का कारण बताया।
वर्जन....

छुट्टी के कारण ओपीडी का समय सीमित था। सभी डॉक्टरों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। हो सकता है वार्ड का राउंड लेने के कारण कुछ डॉक्टर देर से पहुंचे हों, फिर भी देरी की वजह का पता लगाया जाएगा। ओपीडी में नहीं पहुंचने वाले डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।-डॉ. राजीव गुप्ता, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed