सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

अच्छी शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी कमाई : राजेंद्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-27- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान स्थित आरके मांटेसरी हाईस्कूल विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी कमाई होती है।
Trending Videos

इस दौरान मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कारागार पुलिस निदेशक आईपीएस सुभाष चंद्र शाक्य ने भी मेधावी छात्रों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधक विनोद मौर्या ने विद्यालय की 31 शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ-नौ हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया। पूर्णिमा, आयुषी, संजीव, फलक, स्वाति, रजनी शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक भी मौजूद रहे।

फोटो-27- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद

फोटो-27- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed