सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पीसीएस में दो महिलाओं सहित सात युवाओं ने पाई सफलता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद के सात युवाओं ने यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
Trending Videos




शहर के पीतांबर नगर निवासी काजल मिश्रा ने तीसरे प्रयास में पीसीएस परीक्षा में सफलता पाई है। उनका सहायक आयुक्त उद्योग पद पर चयन हुआ है। पति शिवम चंद्र मिश्रा नायब तहसीलदार हैं और कानपुर में तैनात हैं। आदर्श नगर निवासी नमन तिवारी का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। नमन ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की है। मूलरूप से बीघापुर के भाटमऊ निवासी नमन ने डॉयट परिसर में संचालित अभ्युदय योजना से तैयारी की है। पिता अवधेश कुमार तिवारी मेडिकल स्टोर में काम करते हैं। मां किरन तिवारी गृहिणी हैं। बहन स्नेहा तिवारी भी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

फोटो-20- तुलसा त्रिवेदी।

तुलसा का डीएसपी पद पर चयन



असोहा क्षेत्र के जबरेला निवासी शरदचंद्र मिश्र की बहू तुलसा त्रिवेदी ने भी सफलता पाई है। वह पुलिस उपाधीक्षक बनी हैं। तुलसा को सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। बहू की सफलता पर ससुर व पति पीयूष सहित अन्य परिजनों में खुशी की लहर है। पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह सफलता का श्रेय पति और ससुर को देती हैं। ससुर ने बताया कि बहू करीब चार सालों से परीक्षा की तैयारी में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -21-नितिन चौहान।



नितिन चौहान बने कोषाधिकारी

बीघापुर तहसील क्षेत्र के पनई बुजुर्ग गांव निवासी नितिन सिंह चौहान पीसीएस-2024 की परीक्षा उत्तीर्ण कर कोषाधिकारी बने हैं। नितिन 12वीं की परीक्षा आरआरबीएन इंटर कॉलेज से 2012 में उत्तीर्ण कर सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2022 में सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेने के बाद पीसीएस परीक्षा दी और सफलता हासिल की। नितिन के पिता थल सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन योगेंद्र सिंह चौहान और मां करुणा देवी गृहिणी हैं। नितिन ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनने का है। वर्ष 2023 में भी पीसीएस में साक्षात्कार तक पहुंचे थे लेकिन चयन नहीं हो पाया था।--



फोटो-22-नितिन कुमार।



नितिन का नायब तहसीलदार पद पर चयन

ग्राम रद्धूखेड़ा निवासी नितिन कुमार के पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बनने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। नितिन कुमार भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं। इससे पूर्व नितिन, परास्नातक इतिहास विषय से करने के बाद नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। पिता सुरेश चंद्र सिंह प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं एवं माता शिवकांती गृहिणी है। दोनों के चयन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह, दिलीप कुमार सिंह, धन बहादुर सिंह, सुंदर लाल बाजपेई, आशुतोष सिंह, अनिल सिंह चौहान, संजय भदौरिया, पिंटू सिंह, संजय तिवारी, नागेश सिंह चौहान व बैजनाथ सिंह आदि ने हर्ष जताया है।



फोटो-23-अंशुमान सिंह

अंशुमान सिंह बने जीएसटी टैक्स अफसर



कस्बा भगवंतनगर निवासी अंशुमान कुमार जीएसटी में टैक्स अफसर बने हैं। अंशुमान वर्तमान में जनपद हरदोई में ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता राम सिंह पूर्व पीईएस अधिकारी रहे हैं। मां निशारानी गृहिणी हैं। अंशुमान के बड़े भाई अभिषेक, भाभी अनुराधा व बहन अनामिका सिंह शिक्षक हैं। छोटा भाई आर्यन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

फोटो-24-यज्ञदेव।



बीडीओ बने यज्ञदेव


औरास के गोबरा निवासी यज्ञदेव का चयन खंड विकास अधिकारी के पद हुआ है। यज्ञदेव तीन साल से तैयारी कर रहे थे। यज्ञदेव के अधिवक्ता पिता राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि बेटे ने पहली बार में ही परीक्षा पास की है। दो भाइयों ने यज्ञदेव दूसरे नंबर पर हैं। एक बहन प्रज्ञा है। बेटे का चयन होने पर मां सुमन सहित अन्य परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed