{"_id":"696a8c931d7c2657fa0aec24","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1001-1396082-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मतदाता सूची में गड़बड़ी... पड़ोसियों के नाम शामिल, परिवार के सदस्य गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मतदाता सूची में गड़बड़ी... पड़ोसियों के नाम शामिल, परिवार के सदस्य गायब
विज्ञापन
फोटो-22- बंदाखेड़ा में मतदाता सूची देखते शनी कुमार व अन्य ग्रामीण। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव/चकलवंशी। एसआईआर की अनंतिम मतदाता सूची में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। ताजा मामलों में परिवार के सदस्यों के नाम हटाकर पड़ोसियों के नाम सूची में शामिल कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को खोजने में भारी परेशानी हो रही है क्योंकि पिता या पति के नाम के स्थान पर अन्य दर्ज किया गया है। कई जगह मकान संख्या के बजाय गांव का नाम लिखा गया है। निर्वाचन अधिकारी ने 18 जनवरी को बूथों पर लगने वाले शिविरों में इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
केस-1
पड़ोसियों के नाम शामिल, परिवार के सदस्य दूसरे बूथ में
सदर विधानसभा क्षेत्र के बंधाखेड़ा के शनि कुमार ने बताया कि परिवार में शिवा सिंह, रुचिता सिंह, आजाद सिंह, देवा सिंह के अलावा पड़ोसी रामप्रताप, मो. अनवर, गुलशन बानो, बुद्दिलाल, शालिनी, मो. वसीम व कनीज फातिमा दर्ज कर दिए गए हैं। वहीं पत्नी, पिता के अलावा परिवार के कई लोगों के नाम दूसरे बूथ में कर दिए हैं। अब पड़ोसियों के नाम हटाने और अपने लोगों के नाम शामिल कराने के लिए बीएलओ के चक्कर काट रहे हैं।
केस-2
पिता, पति के नाम के स्थान पर अन्य किया दर्ज
धौकलखेड़ा गांव में कर्मचारियों की मनमानी लोगों को परेशानी में डाल रही है। यहां वोटर के पिता, पति की पुष्टि के स्थान पर अन्य लिखा गया है। इनमें अंजली सिंह, इरशाद अली, केशनकांति के पिता/पति के नाम के स्थान पर अन्य लिखा है। मकान संख्या की जगह गांव का नाम धौकलखेड़ा डाल दिया गया है। इससे मतदाताओं को अपना परिवार खोजने में परेशानी हो रही है।
--
वर्जन...
रविवार को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाया जा रहा है। वहां पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिन मतदाताओं की सूची में गड़बड़ी है वह शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या बताएं। बीएलओ समस्याओं का समाधान करेंगे। -आशुतोष मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
Trending Videos