{"_id":"6a4d4b67baa9bd6b8509fc74","slug":"unnao-news-unnao-news-c-12-knp1055-1580345-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: झपट्टा मारकर बदमाशों ने सिपाही की मां का लॉकेट नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: झपट्टा मारकर बदमाशों ने सिपाही की मां का लॉकेट नोचा
Wed, 08 Jul 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कॉलेज रोड पर बाइक सवार दो लुटेरे सिपाही की मां के गले पर झपट्टा मारकर चेन नोच ली। दो टुकड़े होने से चेन तो बच गई लेकिन लॉकेट लेकर भाग गए। वह पौत्री के जन्मदिन में शामिल होने आईं थीं। सूचना पर कोतवाल पहुंचे और जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन वह बंद मिले।
कानपुर देहात जिले के सिकंदरा निवासी शिवम तिवारी पुलिस में सिपाही हैं। इस समय अजगैन कोतवाली में यूपी-112 में तैनात हैं। डीएसएन के सामने हरिप्रसाद मिश्र के मकान में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। मंगलवार को बेटी धमकी का जन्मदिन था। उसी में शामिल होने उनकी मां सुनीता उर्फ सुभद्रा आई थीं। शाम करीब चार बजे सड़क पार कर घर जा रही थीं। इसी दौरान तालिब सरांय मोहल्ले की ओर से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने का प्रयास किया। सुनीता ने गले में हाथ लगाकर चेन के दोनों टुकडे़ तो बचा लिए लेकिन उसमें पड़ा ओम का लॉकेट लुटेरे लेकर भाग निकले। सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। पीड़िता के बयान दर्ज किए। आसपास घरों में लगे सीसीटीवी खंगाले, लेकिन वह खराब मिले। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि चेन सुरक्षित है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
एक जुलाई को हुई पर्स लूट का अब तक खुलासा नहीं
शहर के कल्याणी मोहल्ला निवासी तारा सिंह के साथ एक जुलाई को हुई पर्स लूट की घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। तारा सामान लेने के बाद पैदल घर जा रही थीं। हरदोई पुल से कल्याणी मोहल्ले की ओर मुड़ने के दौरान बाइक सवार लुटेरा उनका पर्स लूटकर भाग गया था। पीड़िता की शिकायत पर सीओ विनी सिंह, कोतवाल तीन गाड़ी फोर्स के साथ पहुंचे थे। छीनने के बाद लोकेशन के आधार पर सीसीटीवी की जांच की तो लुटेरा हरदोई पुल के नीचे एक गेस्ट हाउस की गली के एक घर में जाते दिखा था। पुलिस ने रात में ही उस घर की घेराबंदी की थी। लेकिन अब तक घटना का खुलासा नहीं हुआ है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच चल रही है।