सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: राज्यकर विभाग अधिकारियों को व्यापारियों ने बताईं समस्याएं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो नंबर-36-व्यापारियों को संबोधित करते जीएसटी कार्यपालक केके वर्मा व मौजूद अन्य लोग। स्रोत: व
विज्ञापन
उन्नाव। राज्य कर विभाग (जीएसटी) द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के बाद रिवीजन का विकल्प, चालान में पेनाल्टी और ब्याज को माफ करने की मांग उठाई। व्यापारियों ने दूसरे जनपद में चालान के केस की सुनवाई व्यापारी के जिले में ही करने के प्रावधान की मांग उठाई। संयुक्त आयुक्त केके वर्मा ने व्यापारियों की मांगों पर उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने और समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर आश्रितों को व्यापारी दुर्घटना बीमा का लाभ भी दिया गया।
Trending Videos

शहर के मोतीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और जीएसटी के संयुक्त उपायुक्त (कार्यपालक) केके वर्मा ने दीप जलाकर किया। कार्यपालक ने व्यापारियों को बताया कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी अधिनियम के विभिन्न विधिक और तकनीकी जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी ने व्यापारियों की कई समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने धारा 173 में चालान में पेनाल्टी और ब्याज को माफ करने की मांग की। साथ ही किसी अन्य प्रदेश या जिले में जीएसटी विभाग द्वारा माल पकड़े जाने पर केस, व्यापारी के गृह जनपद में चलाया जाए, इससे व्यापरियों को राहत होगी। राज्य कर अधिकारी सुधा रानी, अंशु राघव, सहायक आयुक्त प्रशांत कुमार द्विवेदी और उपायुक्त राज्य कर कुलदीप ने पंजीयन, रिटर्न दाखिला, समाधान योजना, जीएसटी 2.0 सुधारों से लाभ, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना और ईट-भट्ठों से प्राप्त राजस्व, समस्या एवं समाधान पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में कल्याणी टेलीकाम, बीघापुर के प्रोप्राइटर दिवंगत गणेश कुमार के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, सुझौरी ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर संजय गुप्ता की पत्नी सोनी गुप्ता को योजना का लाभ दिया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, भारतीय मंडल के प्रांतीय मंत्री राम तनेजा, स्क्रैप संगठन के पदाधिकारी अंशू शुक्ला, धर्मवीर सिंह सोनू, उन्नाव महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष मीनू त्रिवेदी, पवित्रा उपाध्याय, पूनम तिवारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed