{"_id":"696e790b2d313eeef80015bd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-143788-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईकोर्ट के फैसले पर पीड़िता ने जताई खुशी... बोली-लड़ाई अभी जारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईकोर्ट के फैसले पर पीड़िता ने जताई खुशी... बोली-लड़ाई अभी जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मुकदमे में तीस हजारी कोर्ट के निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में दी गई याचिका खारिज हो गई है। पीड़िता ने हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। कहा कि दोषियों को फांसी होने तक लड़ाई जारी रहेगी। लड़ाई पूरी होने के बाद ही पिता का श्राद्ध करेंगे।
सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई के बाद खारिज किए जाने के फैसले पर पीड़िता ने कहा कि झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता, जीत सच्चाई की ही होती है। बताया कि सीबीआई ने सबूतों के आधार पर ही चार्जशीट लगाई थी। उसी पर लंबी सुनवाई के बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सेंगर, उसके भाई अतुल को मेरे पिता की हत्या का दोषी पाया था और 10 साल की सजा सुनाई थी। कहा कि कुलदीप की बेटी सबूतों को लेकर भ्रम फैलाकर अपने पिता के निर्दोष होने का दावा कर रही हैं लेकिन न्यायालय सबूतों के आधार पर ही फैसला सुना रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले पर भी रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार को सेंगर को अपना पक्ष रखना है और इसके दो सप्ताह बाद सजा निलंबन के हाई कोर्ट के फैसले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। बताया कि दिवंगत पिता को न्याय दिलाने तक वह चुप नहीं बैठेंगी।
Trending Videos