सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 30 फीट की सड़क में 15 फीट अतिक्रमण, दिन भर लगता है जाम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24-बड़ा चौराहा के पास शाहगंज में फुटपाथ पर लगी दुकानें और सामने वाहनों की पार्किंग से बाधि
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में जाम की समस्या मुसीबत बन गई है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित रहता है। 30 फीट चौड़ा मुख्य मार्ग दिन में केवल 15 फीट ही बचता है। सब्जीमंडी से गांधीनगर तिराहा तक की पांच मिनट की दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट लगते हैं।
Trending Videos

फुटपाथों पर कब्जे और सड़क पर गलत पार्किंग से दिन भर यातायात रेंगता है। अतिक्रमण की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है। त्योहारी सीजन में दुकानदारों का अतिक्रमण और भी बढ़ जाता है। शनिवार को मुख्य मार्ग पर कई बार जाम लगा जिससे लोग परेशान होते रहे। जाम से निजात के लिए कई योजनाएं बनीं लेकिन वे अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। नगर पालिका ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुटपाथ खाली कराने की योजना बनाई थी। शहर में 10 नो-वेंडिंग जोन और आठ वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए थे। हालांकि यह योजना भी केवल कागजों तक ही सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटपाथ खाली नहीं हुए, केवल एक वेंडिंग जोन बना
अभी तक केवल कचहरी पुल के नीचे एक ही वेंडिंग जोन बन पाया है। जिला अस्पताल, आवास विकास कॉलोनी और स्टेशन सड़क पर वेंडिंग जोन केवल फाइलों में ही हैं। नगर पालिका की यह योजना अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाई है। फुटपाथों को खाली कराने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। इससे अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी है।


ई-रिक्शा और ऑटो के रूट भी नहीं हो पाए तय

शहर की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने में ई-रिक्शा और ऑटो भी एक बड़ी वजह हैं। इनके रूट तय करने के लिए नगर पालिका ने एक योजना बनाई थी। शहर में चलने वाले 2100 रिक्शा और ऑटो के लिए अलग-अलग रंग के स्टिकर बनवाए गए थे। योजना थी कि पड़ाव अड्डा के आधार पर रूट तय कर रोस्टर से संचालन होगा। हालांकि, चालकों ने कमाई में अंतर का हवाला देकर आपत्ति जताई। तीन साल बाद भी इस योजना पर अमल नहीं हो सका है।



गांधीनगर तिराहे का हो रहा चौड़ीकरण

जिलाधिकारी की पहल पर शहर में केवल गांधीनगर तिराहा को चौड़ा करने का काम शुरू हुआ है। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण यह काम करा रहा है। चौड़ाई बढ़ाने और सुंदरीकरण पर 1.77 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। गांधीनगर तिराहा को चौड़ा किया गया है। बीच में बने फव्वारे को हटाकर गोल चबूतरा बनाया गया है। बिजली के पोल भी शिफ्ट किए जा रहे हैं जिससे यहां जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्जन...
यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी देकर हटवाया भी जाता है। पिछले दिनों सदर बाजार में बड़ा चौराहा के पास अतिक्रमण की वजह बने फुटपाथ तोड़े भी गए थे। होली के चलते अस्थायी दुकानें लग गईं थीं, वहीं कुछ फुटपाथ घेरकर लगी हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। इसके बाद अभियान चलाया जाएगा। -एसके गौतम , ईओ नगर पालिका


फुटपाथ और सड़क पर लगी दुकानों को हटवाने का काम लगातार कराया जाता है। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी और नोटिस भी दिया जाता है। सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों का चालान भी किया जाता है। इसी महीने सदर बाजार में अवैध पार्किंग में 50 से अधिक चालान किए गए हैं। अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाया जा रहा है। -सुनील सिंह, यातायात प्रभारी।




यहां ज्यादा समस्या

बड़ा चौराहा से स्टेट बैंक मुख्य शाखा तक

छोटा चौराहा से डीएसएन कॉलेज मोड़ तक

जिला अस्पताल से बैंक ऑफ इंडिया तक

हरदोई पुल से हनुमान मंदिर तक

कचहरी से एसपी कार्यालय तिराहा तक

फोटो-24-बड़ा चौराहा के पास शाहगंज में फुटपाथ पर लगी दुकानें और सामने वाहनों की पार्किंग से बाधि

फोटो-24-बड़ा चौराहा के पास शाहगंज में फुटपाथ पर लगी दुकानें और सामने वाहनों की पार्किंग से बाधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed