{"_id":"69ac73948d9f7a89fe042874","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146379-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गोशाला में मृत गोवंश को कुत्तों ने नोचा, प्रधान समेत चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गोशाला में मृत गोवंश को कुत्तों ने नोचा, प्रधान समेत चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो-29-बिसवल गोशाला में जांच करतीं नायब तहसीलदार, डीपीआरओ व सीवीओ। स्रोत: विभागीय कर्मी।
विज्ञापन
औरास। ब्लॉक क्षेत्र के बिसवल गांव में संचालित गोशाला में मृत पड़े गोवंश को कुत्तों द्वारा नोचने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार, डीपीआरओ व सीवीओ के निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर प्रधान, पंचायत सचिव समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
औरास ब्लॉक क्षेत्र के बिसवल गांव की गोशाला में 68 गोवंश संरक्षित हैं। उनकी देखरेख के लिए दो केयरटेकर फारूक और जगदीश तैनात हैं। पांच मार्च को गोशाला में एक मृत गोवंश की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे कुत्ते नोचते दिखाई दे रहे थे। मामला सामने आने के बाद शनिवार को नायब तहसीलदार प्रीति सिंह, डीपीआरओ आलोक सिन्हा व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान गोशाला में एक मृत गोवंश पड़ा मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।
डीपीआरओ ने प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से पूछताछ की लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। लापरवाही सामने आने पर प्रभारी एडीओ पंचायत तेजपाल ने थाने में प्रधान कन्हैयालाल, ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र कुमार, केयरटेकर फारूक और जगदीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर की आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos