{"_id":"69ac73df5f3dfc57c408ad34","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146347-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच मार्गों के नवनिर्माण के लिए 3.36 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच मार्गों के नवनिर्माण के लिए 3.36 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
फोटो-1-जगदीशपुर से सुब्बाखेड़ा संपर्क मार्ग से निकलते वाहन सवार। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय से खस्ताहाल पड़े दो गांवों को जोड़ने वाले पांच प्रमुख संपर्क मार्गों का 3.36 करोड़ से नवनिर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के भेजे प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण के लिए तीन से छह माह का समय तय किया गया है।
ग्राम पंचायतों में दो गांवों को जोड़ने वाले कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हैं। कहीं पर गिट्टियां बाहर निकलने लगी हैं जिससे वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने पांच मार्गाें के नवनिर्माण की मांग की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मार्ग निर्माण कराने का तीन करोड़ 36 लाख 67 हजार रुपये का प्रस्ताव कराया था। इसे प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। इन मार्गों का नए सिरे से डामरीकरण कराया जाएगा। इसमें मियागंज, बिछिया, नवाबगंज आदि के ग्रामीण क्षेत्र के मार्ग शामिल किए गए हैं। इससे करीब 25 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा और उनका आवागमन सुलभ होगा।
दो गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग
-जगदीशपुर सुब्बाखेड़ा संपर्क मार्ग-26.10 लाख
-कनिकामऊ से भटपुरवा संपर्क मार्ग-29.10 लाख
-भरोसे का पुरवा से बोधीखेड़ा संपर्क मार्ग-81.62 लाख
-पाली से चिलौला मार्ग का नवनिर्माण-123.1 लाख
-लल्तूपुरवा से परियर संपर्क मार्ग-76.75 लाख
वर्जन....
दो गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। इनमें से पांच मार्गों के बजट को मंजूरी मिल गई है। इसके टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
Trending Videos