न्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने रजनींद्र दीक्षित अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सिविल लाइन स्थित गेस्ट हाउस में विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने छह मार्च को शुक्लागंज में खेले गए फाइनल मैच की विजेता आइडियल क्लब को ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता यूसीसी टीम को भी ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। खिलाड़ियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नवीन सिन्हा, निम्मी अरोड़ा, मंजूलता, कार्यवाहक अध्यक्ष संजय राठी मौजूद रहे। राकेश अस्थाना, साकिर हुसैन, रजनींद्र दीक्षित की पत्नी गीता दीक्षित भी उपस्थित थीं। संयुक्त सचिव विकास सिन्हा, कोषाध्यक्ष ओम मिश्रा, शिव शंकर तिवारी, प्रदीप शुक्ला और महामंत्री पीके मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।