सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Refused to let wife dance in orchestra when she disobeyed he strangled her to death accused arrested

Unnao: आर्केस्ट्रा में डांस करने से मना किया, नहीं मानी पत्नी तो गला दबाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: दही थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा में डांस करने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सरेंडर किया। फिलहाल पुलिस मामले की दहेज हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

Unnao Refused to let wife dance in orchestra when she disobeyed he strangled her to death accused arrested
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले के सोनिक कस्बे में आर्केस्ट्रा के पत्नी के डांस करने से मना करने और विरोध करने से नाराज पति ने उसे बहाने से बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना दी और घटना की जानकारी दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। माखी थाना के रूपऊ गांव निवासी बालकृष्ण दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कुत्ते के बिस्कुट बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है।

Trending Videos

उसकी शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी माधुरी (25) के साथ तीन साल पहले हुई थी। पति ने पुलिस को बताया कि माधुरी आर्केस्ट्रा पर डांस करती थी।  उसे मना करता था और फैक्टरी में ही साथ काम करने के लिए कहता था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। इससे वह पत्नी के साथ दही थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में किराए का कमरा लेकर रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को बाइक पर बैठाकर ले गया
वहां भी विवाद शांत न होने पर माधुरी अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ अपने मायके सरैया जाकर रहने लगी थी। कभी-कभी वह शुक्लागंज में रहने वाली अपनी बहन के घर चली जाती थी। डांस भी करती थी। बृहस्पतिवार को माधुरी ने पति को फोन किया कि उसको एक पंखे की जरूरत है। इस पर पति ने उसे रामपुर वाले कमरे में होने की बात कह बुलाया। बालकृष्ण के मुताबिक माधुरी शहर के आईबीपी पेट्रोल पंप के पास ऑटो से आई।

माधुरी की गला दबाकर हत्या कर दी
फिर वह उसे बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। पति ने बताया कि रामपुर गांव के पास निकली शारदा नहर के किनारे दोनों बैठ गए। वहां उसने फिर पत्नी से डांस छोड़ने और साथ रहने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद शुरू हुआ और बालकृष्ण ने माधुरी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद देर रात उसने पीआरवी को सूचना दी। माखी की थाना पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंची।





दहेज हत्या की प्राथमिक कराई दर्ज
घटनास्थल दही थाना क्षेत्र का निकला। इस पर माखी और दही दोनों थानों के थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर जांच की। बाद में दही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को नायब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी ने शव का पंचनामा भरा।  दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अमृत का माधुरी की मां यशोदा पत्नी रामनरेश ने दहेज हत्या की प्राथमिक की दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed