{"_id":"69bc4b19d7664a9750090a9b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-147142-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कनपटी पर गोली लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कनपटी पर गोली लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा गांव में किसान की कनपटी पर गोली लगने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन खुद को तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
गढ़ेवा निवासी किसान रणधीर सिंह (55) की पत्नी मालती ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे पति बाहर से टहल कर आए और कमरे में लेट गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो वह भागकर पहुंची तो पति लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। पास में ही एक तमंचा भी पड़ा था। परिजनों की मदद से जिला पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मालती ने बताया कि एक बेटा निर्भय सिंह है जो एक महीने पहले ही दुबई गया है। बेटी की अनुराधा की शादी हो चुकी है। पत्नी मालती ने पुलिस को बताया कि पति, रणधीर सिंह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहते थे उनका इलाज भी चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने से परेशान होकर उन्होंने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
Trending Videos