सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शहर बनेगा स्मार्ट... सड़कें चकाचक, पेयजल और नागरिक सेवाएं होंगी बेहतर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-26- नगर पालिका परिषद का भवन। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई ‘नवयुग पालिका योजना’ में उन्नाव नगर पालिका को भी शामिल किया है। योजना से उन्नाव शहर के विकास और सुंदरीकरण का काम कराने के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा।
Trending Videos

प्रदेश सरकार ने अधिक आबादी वाली नगर पालिकाओं को नगर निगम की तर्ज पर विकसित और शहरी सुविधाओं युक्त बनाने के लिए ‘नवयुग पालिका योजना’ शुरू की है। योजना में उन्नाव नगर पालिका को डेढ़ लाख से अधिक आबादी वाली 24 नगर पालिकाओं की श्रेणी एक में शामिल किया गया है। योजना से मिलने वाले बजट के माध्यम से शहर में सड़क, जल निकासी, थीम पार्क, पशु जन्म नियंत्रण केंद्र, ईवी चार्जिंग सेंटर, मार्ग प्रकाश व्यवस्था जैसे काम कराए जाएंगे। प्रमुख चौराहों, तिराहों और स्मारकों का भी सुंदरीकरण होगा। खेल सुविधाएं, डिजिटल लाइब्रेरी और कूड़ा निस्तारण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन होगी नगर पालिका, तय समय में होंगे काम
सबसे खास बात यह है कि इस योजना के माध्यम से पालिका का कंप्यूटरीकरण करते हुए एआई तकनीक से भी लैस किया जाएगा। शहर के लोग अपने वार्ड और क्षेत्र की समस्याओं के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। नगर पालिका को उनका तय समय में निस्तारण करना होगा। निवास, जन्म, कर, पंजीकरण आदि सेवाओं का ऑनलाइन आवेदन और क्रियान्वयन होगा।

ये होंगे प्रमुख विकास कार्य
सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।
चौराहों व प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
छुट्टा मवेशियों से निजात के लिए गोशालाएं बेहतर बनाएंगे।
लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर होम के निर्माण कराया जाएगा।
प्रमुख मार्गों के किनारे के हरियाली और पार्कों का विकास किया जाएगा।
पेयजल आपूर्ति और जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा

वर्जन....
उन्नाव शहर का विकास ही प्राथमिकता रही है। सरकार ने उन्नाव शहर को ‘नवयुग पालिका योजना’ में शामिल किया है इससे सर्वांगीण विकास हो सकेगा। इसमें सड़कों का चौड़ीकरण, सीसीटीवी, मार्ग प्रकाश, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी सहित शहरी सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। -श्वेता मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका उन्नाव।
----
उत्तर प्रदेश शासन से योजना को स्वीकृति मिल गई है। उन्नाव नगर पालिका को शामिल किए जाने की पुष्टि संबंधी शासनादेश भी मिला है। इस योजना से शहर की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और नागरिकों को भी आधुनिक शहरी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।-एसके गौतम, ईओ नगर पालिका उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed