सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लू का अलर्ट, पारा 47 डिग्री पहुंचने का आसार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने लू से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सेहत पर खतरा है।
Trending Videos

ए़़डीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि वर्तमान में औसत तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लू लगने का खतरा तब बढ़ता है जब शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। शराब, हृदय रोग, मोटापा, अनियंत्रित मधुमेह और कुछ औषधियां लू की संभावना बढ़ा सकती हैं। लू के गंभीर प्रभावों में शरीर के आंतरिक अंगों, विशेष रूप से मस्तिष्क को नुकसान और उच्च रक्तचाप शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को बढ़ते तापमान में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लू से बचाव के उपाय

-जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीयें, भले ही प्यास न लगी हो।
-हल्के रंग के पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें और धूप के चश्मे, छाता व टोपी का प्रयोग करें। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
-ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी जैसे घर में बने पेय पदार्थों का सेवन करें, बेहोशी या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed