{"_id":"69e67f981fc83a83c4021aa1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-149001-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर पलटी स्कार्पियो, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर पलटी स्कार्पियो, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास स्कार्पियो ट्रक से टकराकर पलट गई। इस इससे स्कार्पियो चालक सहित एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हरियाणा के जिला गुरुग्राम के थाना मानेसर के सेक्टर एटूजेड निवासी रामरतन राय (55), पत्नी रेनू देवी (50), बेटे राहुल (20) व बेटी लक्ष्मी (18) के साथ स्कार्पियो से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के दरभंगा जा रहे थे। गाड़ी गुरुग्राम के खांडसा गांव के सेक्टर 37 निवासी सतवीर (35) चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के जोगीकोट गांव के पास रात करीब तीन बजे आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे स्कार्पियो उसमें टकराकर पलट गई। हादसे में चालक सहित पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को एक्सप्रेसवे से हटाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।
ई रिक्शा पलटा, दंपती समेत चार घायल
सफीपुर। उन्नाव-संडीला मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के मकबूल खेड़ा के पास सोमवार दोपहर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शा पर सवार औरास थाना क्षेत्र के नेवरा उदई निवासी किशन (48), पत्नी बीना (42) व सुनीता (40) पत्नी शिवराम व बेटी आरुषी (4) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. उमर फारूक द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। (संवाद)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X