सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मिड-डे मील के लिए एसडीएम से मांगा सिलिंडर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-22-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा व र - फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
पुरवा। परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध व जनगणना ड्यूटी की विसंगतियों को दूर कराने के लिए प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्षों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा व जूनियर के रामजन्म सिंह ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि गैस एजेंसियों द्वारा स्कूलों को सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। एजेंसी के जिम्मेदार शिक्षकों को दौड़ा रहे हैं। ऐसे में शिक्षक परेशान हो रहे हैं। एक तरफ नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं और दूसरी ओर शिक्षण कार्य भी कर रहे हैं। अब सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बताया कि आने वाले समय में एमडीएम प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा जनगणना-2027 में शिक्षकों की वरिष्ठता को नजर अंदाज करते हुए अधिक ग्रेड पे वाले शिक्षक को प्रगणक बना दिया गया है। जबकि कम ग्रेड पे वाले शिक्षक को सुपरवाइजर बनाया गया है। पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव से निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आया लोड, 150 उपभोक्ता लौटे
पुरवा। कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी में सोमवार को फिर लोड नहीं आया। इसके चलते करीब 150 लोग मायूस होकर लौट गए। उपभोक्ताओं में निशा, माधुरी व अनीश ने बताया कि गैस लेने आए थे लेकिन लोड न होने की नोटिस लगी थी। इससे वापस लौटना पड़ा। एजेंसी मालिक विजय कुमार ने बताया कि रविवार को लोड आया था तो सिलिंडर का वितरण कराया गया था। सोमवार को फिर सिलिंडर का लोड नहीं आया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed