{"_id":"6a3445ba5685c4fe630b3b29","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152456-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: विकास योजनाओं के बहाने चुनावी बिगुल फूंक गए मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: विकास योजनाओं के बहाने चुनावी बिगुल फूंक गए मुख्यमंत्री
विज्ञापन
फोटो-32-वीआईपी के वाहनों को निकालने के लिए खुला कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम और जनसभा के बहाने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। उन्होंने जिले में कराए गए विकास कार्यों का बखान किया।
मुख्यमंत्री ने उन्नाव-लालागंज राजमार्ग और कानपुर-लखनऊ द्रुतगामी मार्ग के बीच जनसभा को संबोधित किया। उन्नाव सदर और भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 570 करोड़ रुपये की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कहा कि पिछली बार सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव की उपेक्षा पर चिंता जताई थी। मुख्यमंत्री ने तब उन्नाव को उपेक्षित न होने देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने जोर दिया कि अब विकास की हर योजना उन्नाव में भी आएगी। उन्नाव अब विकास से जुड़कर रहेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्नाव को राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल किया गया है। अब लखनऊ का विकास उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाएगा।
उन्नाव से बताया जुड़ाव और किए विकास के वादे
मुख्यमंत्री ने संबोधन में जिले के सेनानियों, साहित्यकारों और प्रमुख देवी मंदिरों का नाम लिया। उन्होंने कई बार ‘हमारा उन्नाव’ कहकर जिले से अपना व्यक्तिगत जुड़ाव दर्शाया। सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव के लिए आए सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने उन्नाव को पिछड़ने नहीं देने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव में संपर्क मार्ग अब चार लेन के हो गए हैं। उन्नाव का व्यक्ति अब लखनऊ को छोड़कर सीधे दिल्ली या प्रयागराज जा सकता है। कानपुर के लिए लखनऊ से एक नया द्रुतगामी मार्ग भी बन रहा है। गंगा नदी पर भी अतिरिक्त पुल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्नाव के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
फोटो-32-वीआईपी के वाहनों को निकालने के लिए खुला कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे। संवाद
जनता के लिए एक्सप्रेसवे न खुलने का मलाल
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की उम्मीद एक बार फिर धूमिल हो गई। हालांकि जनता के लिए बंद इस एक्सप्रेसवे को बृहस्पतिवार को वीआईपी के लिए सारे बैरियर हटा दिए गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले का दौरा घोषित होने और कार्यक्रम स्थल एक्सप्रेसवे के पास होने से लोगों को अन्य विकास योजनाओं के साथ ही कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के भी लोकार्पण की उम्मीद नजर आई। हालांकि लोगों की यह उम्मीद धूमिल हो गई। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी और अधिकारियों के आने-जाने के लिए कंक्रीट बोल्डर हटाकर एक्सप्रेसवे को खोल दिया गया।
विधायक ने भेंट करना चाहा मुकुट, मुख्यमंत्री ने मना किया
मंच पर स्वागत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री बैठ गए। उनके संबोधन से पहले मोहान विधायक बृजेश रावत उठे और मुख्यमंत्री को अपनी तरफ से चांदी का मुकुट और गदा भेंट करने के लिए कहा लेकिन मुख्यमंत्री ने सिर हिलाकर मना कर दिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मोहान विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित होने का इंतजार करने के लिए कहा है।
मंच से दूर रहे कई प्रमुख लोग, लोगों में चर्चा
मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष कटियार सहित कई लोगों को जगह नहीं मिली जबकि कुछ खास लोगों को कुर्सी मिल गई। संगठन के तीन महामंत्री, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता भी मंच पर रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि नीरज गुप्ता को बिछिया ब्लाॅक का प्रमुख और उसी ब्लॉक क्षेत्र में कार्यक्रम होने की वजह से मंच पर जगह दी गई। हालांकि इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। लोगों ने लिखा कि चहेतों को मंच से लेकर हेलीपैड तक जगह दे दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तमाम प्रमुख लोगों को मंच पर स्थान देने के लिए नाम भेजे गए थे लेकिन मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के अनुसार ही अनुमति मिली।