{"_id":"6a358f8b95a96e75200b2d74","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152479-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भर्ती शिविर आज से, 250 पदों पर की जाएगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भर्ती शिविर आज से, 250 पदों पर की जाएगी नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने 250 पदों पर भर्ती कार्यक्रमों की घोषणा की है। ये शिविर 20 जून से विभिन्न विकास खंड कार्यालयों में आयोजित होंगे।
विभिन्न ब्लॉकों में शिविर आयोजित कर 200 सिक्योरिटी गार्ड, 20 सुपरवाइजर और 30 ड्रोन पायलट भर्ती किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को नोएडा में 15 दिन का आवासीय प्रशिक्षण मिलेगा। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। वेतनमान 18 से 22 हजार रुपये प्रतिमाह होगा। भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधा और बीमा जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। वर्दी का शुल्क अभ्यर्थी की सहमति से लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है। ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, उम्र 18 से 45 वर्ष और वजन 52 से 96 किलो के बीच होना चाहिए। उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधारकार्ड की फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा।
विज्ञापन
ब्लॉकों में लगने वाले भर्ती शिविर
20 जून-विकास खंड कार्यालय असोहा, हिलौली, पूरवा
22 जून-विकास खंड कार्यालय सुमेरपुर, बीघापुर, सिकंदरपुरकरण
23 जून-विकास खंड कार्यालय बिछिया, सिकंदरपुर सरोसी, नवाबगंज
24 जून-विकास खंड कार्यालय गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ
25 जून-विकास खंड कार्यालय फतेहपुर-84 औरास
27 जून-विकास खंड कार्यालय सफीपुर मियागंज, हसनगंज