{"_id":"6a358f1d6e1bedf5a90d12c5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152488-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नाली निर्माण में लाखों रुपये के घपले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नाली निर्माण में लाखों रुपये के घपले का आरोप
विज्ञापन
फोटो-11-डीएम को शिकायतीपत्र देने के लिए कलक्ट्रेट में खड़े नगर पंचायत ऊगू के सभासद। स्रोत: स्वय
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नगर पंचायत ऊगू के सदस्यों ने योजनाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। वार्ड-8 नेवादा पश्चिम तरखला में नाली के निर्माण में बड़े घपले का दावा किया है। चेतावनी दी कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सामूहिक रूप से पद से इस्तीफा दे देंगे।
नगर पंचायत ऊगू के सदस्य एडवोकेट नितिन सिंह, देशराज, अनुराग पटेल, गीता पांडेय के प्रतिनिधि कुलदीप पांडेय, दीपिका सिंह के प्रतिनिधि ब्रह्मप्रकाश पटेल, कुसमा के प्रतिनिधि शिवम पटेल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि वार्ड-8 में नाली का निर्माण पहले ही हो चुका था। नाली अच्छी स्थिति में है। इसके बावजूद नगर पंचायत के अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों ने मिलीभगत कर पुरानी नाली को कागजों पर नया निर्माण दिखाया।
आरोप है कि एक ही काम के लिए दो बार बजट स्वीकृत किया गया। पहली कार्य योजना में 5,64,855 रुपये और दूसरी में 11,90,368 रुपये स्वीकृत हुए। इस तरह 17,55,223 रुपये निकाला गया है। सदस्यों ने इस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत ईओ राजेंद्र दुबे ने बताया कि नगर पंचायत में किसी भी काम का भुगतान सत्यापन कराने के बाद ही किया जाता है। सदस्यों ने क्या शिकायत की है, इसकी जानकारी नहीं है। जिलाधिकारी को दिया गया शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।