{"_id":"6a3ad3493e66ad830a015f44","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152690-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उन्नाव-कानपुर रूट के 120 सीएनजी टेंपो को ऑटो परमिट का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उन्नाव-कानपुर रूट के 120 सीएनजी टेंपो को ऑटो परमिट का विकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उन्नाव-कानपुर मार्ग पर चलने वाले 120 सीएनजी टेंपो परमिट धारकों को परिवहन विभाग ने सीएनजी चालित ऑटो रिक्शा का परमिट विकल्प दिया है। एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि लखनऊ में हुई संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में सीएनजी ऑटो को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि उन्नाव-कानपुर के बीच 120 सीएनजी टेंपो को विभाग की ओर से परमिट दिया गया है। ये वाहन स्वामी अगर सीएनजी टेंपो के स्थान पर सीएनजी ऑटो का परमिट लेना चाहते हैं तो उन्हें चार माह के भीतर शपथ पत्र सहित आवेदन करना होगा। उनके टेंपो के परमिट को निरस्त कर सीएनजी ऑटो का परमिट जारी किया जाएगा। यह सुविधा उन्हीं वाहन स्वामियों को दी जाएगी जिनके परमिट वर्तमान में वैध हैं। (संवाद)
नौकरी से निकाले गए संविदा कर्मी ने एसडीएम से लगाई गुहार
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के दुंदपुर निवासी आदित्य कुमार दीक्षित ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि वर्ष 2019 में उपकेंद्र भगवंत नगर में बतौर संविदा कर्मी नियुक्त हुआ था। तब से लगातार सेवाएं दे रहा था। आरोप है कि अप्रैल में निगम ने अकारण उसे हटाकर उसके स्थान पर अन्य कर्मचारी को रख लिया। उसने मामले की जांच कराते हुए नौकरी बहाल कराने की मांग की है। एसडीएम रणवीर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)