{"_id":"6a3d79d7682030a47807c71c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-152797-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आज से तीन दिन गंगा पुल से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आज से तीन दिन गंगा पुल से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
फोटो--17-जाजमऊ स्थित गंगा नदी पुल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) जाजमऊ स्थित गंगा पुल के कानपुर-लखनऊ लेन की मरम्मत कराएगा। यह कार्य 26, 27 और 28 जून को रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक लगातार तीन दिन चलेगा। इस अवधि में भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
कानपुर, इटावा, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर और कन्नौज सहित अन्य जिलों से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहन जाजमऊ पुल से नहीं जा सकेंगे। इन्हें कानपुर-लखनऊ राजमार्ग के बजाय दूसरे वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग से बक्सर-बिहार मार्ग पर भारी वाहनों का यातायात बढ़ेगा। कानपुर की ओर से गंगा बैराज-शुक्लागंज मार्ग पर भी रात में अधिक यातायात रहेगा। यातायात पुलिस ने जाम से बचाने के लिए तैयारी कर ली है। अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। सुबह 10 बजे के बाद भारी वाहनों पर रोक खत्म होने पर भी राजमार्ग पर जाम की समस्या से निपटने की यातायात पुलिस की तैयारी है। आजाद मार्ग चौराहा, गदनखेड़ा चौराहा, पुरवा मोड़ और अजगैन मोहान मार्ग पर स्थानीय थाना व यातायात पुलिस संयुक्त रूप से मोर्चा संभालेगी। हालांकि इस दौरान हल्के वाहन एकल लेन से लखनऊ की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
इटावा की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहन रायबरेली मार्ग से बक्सर होते हुए बिहार-मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग से जा सकेंगे। यह मार्ग भारी वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए निर्धारित किया गया है। इससे यात्रियों को अनावश्यक असुविधा से बचाया जा सकेगा।
हल्के व्यावसायिक वाहनों का डायवर्जन
कानपुर नगर से लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के व्यावसायिक वाहन गंगा बैराज से शुक्लागंज के कन्हवापुर और ट्रांस गंगा सिटी मार्ग से सहजनी होकर निकलेंगे। इसके बाद वे उन्नाव शहर के अंदर से या राजमार्ग के रास्ते लखनऊ पहुंचेंगे। यह व्यवस्था हल्के वाहनों के सुचारु आवागमन को सुनिश्चित करेगी।
वर्जन...
कानपुर में रात के होने वाले डायवर्जन और सुबह 10 बजे से डायवर्जन खत्म होने पर यातायात का दबाव अत्यधिक होने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती, सहित अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी मार्ग पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। -सुनील सिंह, यातायात प्रभारी
आज शहर में नहीं आ सकेंगे चार पहिया व भारी वाहन
मुहर्रम के जुलूस के कारण सुबह नौ बजे से प्रतिबंधित रहेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मुहर्रम के जुलूस के कारण बृहस्पतिवार को शहर में सुबह नौ बजे से चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जाम और जुलूस के दौरान अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।
यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था और जाम न लगे इसके लिए सुबह नौ बजे से जुलूस के समापन तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। गांधी नगर तिराहा से छोटा चौराहा और बड़ा चौराहा आने वाले सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों का गांधीनगर तिराहा से गदनखेड़ा बाईपास चौराहा से भेजा जाएगा। हरदोई सड़क पुल से नगरपालिका चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। आंबेडकर स्मारक स्थल की ओर से बड़ा चौराहा की तरफ जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को निराला पार्क सड़क से हरदोई सड़क पुल से हाईवे के आवास विकास बाईपास तिराहा भेजा जाएगा। गदनखेड़ा चौराहा से जिला अस्पताल गांधीनगर तिराहा आने वाले बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।