{"_id":"6a45647d51f70040cf000c84","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153094-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को होगा कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को होगा कैंसर
विज्ञापन
फोटो-1- पुरवा विधायक अनिल सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर पुरवा विधानसक्षा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल सिंह का चोरी करने वालों को कोसते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह कह रहे हैं कि चढ़ावा चोरी करने वालों को सरकार तो सजा देगी ही, भगवान उन्हें सजाए मौत देंगे। चोरों को कैंसर हो जाएगा।
भाजपा विधायक का यह वीडियो तीन दिन पहले पुरवा में हुए एक कार्यक्रम के भाषण का है। मंच से संबोधित करते हुए उन्हाेंने भगवान राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को चेतावनी दी। कहा कि जिन लोगों ने मंदिर में चोरी किया होगा, उनको कैंसर हो जाएगा और एक साल में उन्हें भगवान की तरफ से सीधे सजाए मौत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि चोरी नहीं रोक सकते। हमारे-आप के घरों में भी चोरी होती हैं, कानून उन्हें सजा देता है। कहा कि राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों को दंड देने का काम भाजपा की सरकार करेगी। सरकार ऐसा दंड देगी जिसे उनकी सात पुश्तें याद करेंगी।
समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा के लोग जमीन हड़पते हैं। राशन बेचते और गरीबों का हक छीनते आए हैं। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो रामलला के दर्शन करने नहीं गए, वह अब रामनगरी बनाने की बात कर रहे हैं।