{"_id":"6a45651d8762b4940e03da69","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153101-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिया से टकरा 10 फीट गहरे नाले में गिरी बुलेट, दो दोस्ताें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिया से टकरा 10 फीट गहरे नाले में गिरी बुलेट, दो दोस्ताें की मौत
विज्ञापन
फोटो-11-शुभम गुप्ता (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर (उन्नाव) परियर-सफीपुर मार्ग पर गहोली गांव के पास मोड़ से पहले ब्रेकर पर उछली बुलेट बाइक 10 मीटर आगे पुलिया से टकराकर 10 फीट गहरे नाले में जा गिरी। रात करीब 12 बजे हुए इस हादसे में बाइक सवार मेडिकल छात्र और फास्ट फूड दुकान चलाने वाले दोस्त की मौत हो गई। दोनों दोस्त साथी की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौबतगंज जगतनगर निवासी डी-फार्मा छात्र शुभम गुप्ता (19) पुत्र रामप्रसाद इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरुद्दीनपुर निवासी दोस्त अखिलेश (19) पुत्र सुरेश के साथ बुलेट बाइक से गांव निवासी साथी रामशंकर निषाद की बरात में सफीपुर कोतवाली के गांव परियर गया था। रात करीब 11:30 बजे तक शादी में रुकने के बाद दोनों दोस्त घर लौट रहे थे। करीब 12 बजे परियर-सफीपुर मार्ग पर गहोली गांव के पास तीव्र मोड़ से पहले ब्रेकर पर उछली बाइक अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर आगे पुलिया से टकराने के बाद उछलकर नाले के दूसरे किनारे पर 10 फीट गहराई में जा गिरी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह करीब पांच बजे आसपास के दुकानदारों ने साफ सफाई शुरू की तो बाइक और दो युवकों को नाले में पड़े देखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकलवाया और परिजन को सूचना दी। पिता रामप्रसाद ने बताया कि शुभम डी-फार्मा के अंतिम वर्ष का छात्र था। वह तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। अखिलेश फास्ट फूड की दुकान चलाता था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था । कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
--
जानलेवा है पुलिया, पांच जून को युवक की टकराकर हुई थी मौत
परियर-सफीपुर मार्ग पर गहोली गांव के पास गंधा नाला पर बनी पुलिया जानलेवा साबित हो रही है। पांच जून को इसी पुलिया से टकराकर एक और बाइक सवार की मौत हो गई थी। यह पुलिया तीव्र मोड़ के बाद आती है। यहां बने छोटे ब्रेकर वाहनों की रफ्तार को कम नहीं कर पाते। ब्रेकर पर सफेद पट्टी और मोड़ से पहले कोई संकेत बोर्ड भी नहीं है। गांव के प्रधान समेत ग्रामीणों ने बताया कि परियर की ओर से सड़क सीधी है। इससे वाहन तेज गति से आते हैं। अचानक मोड़ पर पुलिया होने से दुर्घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने पुलिया को सीधा बनाने और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निरीक्षण की मांग की है।
-- -
लोग बोले, रात में आवाज आई थी पर समझ नहीं पाए
नाले के आसपास घरों और दुकानों में लेटे लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे तेज आवाज आई थी। उठकर देखा तो अंधेरा होने की वजह से कुछ पता नहीं चला। अनुमान लगाया कि कोई वाहन पुलिया से टकराने के बाद चला गया होगा। सुबह कुछ उजाला होने पर बाइक और दोनों युवकों को नाले में पड़ा देखा तब घटना का पता चला। लोगों ने बताया कि बाइक की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। इसी वजह से बाइक उछल कर नाले के दूसरे छोर पर गिरी।