{"_id":"6a480ecd880e21377402eaab","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153188-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पर्स छीनने के शक में निर्दोष युवक को पीटा, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पर्स छीनने के शक में निर्दोष युवक को पीटा, पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फोटो-4-एसओजी प्रभारी से शिकायत करते पीड़ित युवक के परिजन व मोहल्ले के लोग। स्रोत: पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डीएम आवास के पास महिला से पर्स छीनने की घटना में एसओजी टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिस युवक को संदिग्ध मानकर उठाकर पिटाई की थी, बाद में सच्चाई सामने आने पर छोड़ दिया गया। अपमान से आहत युवक ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। पीड़ित छात्र की मां व मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को एसओजी प्रभारी को शिकायतीपत्र देकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर के कल्याणी मोहल्ला निवासी तारा सिंह का बुधवार देर शाम बाजार से लौट कर घर जा रही थीं। डीएम आवास के पास हरदोई रोड पुल के मोड़ पर बाइक सवार युवक तारा सिंह का पर्स छीनकर भाग गया था। सूचना पर क्षेत्राधिकारी विनी सिंह और कोतवाल पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध डीएम आवास के सामने वाली गली में जाता दिखा। एसओजी ने संदेह के आधार पर मिलते-जुलते हुलिया वाले एक युवक को पकड़ा। हालांकि घटना में उसकी भूमिका न होने की पुष्टि पर छोड़ दिया था।
पीड़ित की मां ने बताया कि घर पहुंचने पर बेटे ने आपबीती बताई और कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि उसकी मां की नजर पड़ गई और रोक लिया। पीड़ित की मां, परिजन और मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार की सुबह एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मी की शिकायत की और निलंबित करने की मांग की। एसओजी प्रभारी ने बताया कि पुलिसकर्मी ने युवक की मां व अन्य लोगों से खेद जताया है। प्रकरण को सुलझा लिया गया है। पर्स छीनने की घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।