{"_id":"6a4960aa396d3f31400dce95","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153241-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-3- शांति (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से महिला घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
दही थाना क्षेत्र के सोनिक निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी श्रीकृष्ण रावत को कैंसर है। उनका इलाज लखनऊ के रेलवे अस्पताल में चल रहा है। हालत में सुधार न होने पर उन्हें ग्लोबल अस्पताल रेफर किया गया था। श्रीकृष्ण ने बताया कि एक जुलाई को पत्नी शांति (55) और साली सीमा के साथ खुद को डॉक्टर को दिखाने गए थे। शुक्रवार की देर शाम दिखाकर रोडवेज बस से तीनों घर आ रहे थे। रात करीब 10 बजे सोनिक मोड़ के पास उतरने के बाद पैदल सड़क पार कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने पत्नी शांति को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने ऑटो से जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। श्रीकृष्ण ने बताया कि घायल पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस के लिए 108 नंबर मिलाते रहे पर नहीं लगा। इसके बाद ऑटो से भेजा गया। उनका कहना था कि अगर समय से एंबुलेंस मिल जाती तो शायद पत्नी को जान बच जाती। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।