फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एनएचआई दुरुस्त करा रही कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खामियां

Wed, 08 Jul 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- मिट्टी बहने से कमजोर हुई सेफ्टी ग्रिल की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
असोहा (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से पहले खामियां उजागर की गईं तो एनएचएआई के अफसरों की नींद खुली। मंगलवार सुबह से ही मिट्टी बहने से हुए गड्ढे और सेफ्टी ग्रिल व फेंसिंग की मरम्मत शुरू कराई। आसपास के गांवों में अनाउंसमेंट कराकर फेंसिंग न तोड़ने और जानवरों को चरने के लिए एक्सप्रेसवे के आसपास न छोड़ने की चेतावनी दी। हालांकि मंगलवार को भी टूटी फेंसिंग की वजह से जानवर एक्सप्रेसवे के आसपास नजर आए।
विज्ञापन

लखनऊ से उन्नाव के आजाद मार्ग चौराहा तक बना 63 किलोमीटर लंबा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनई-6) बनकर तैयार है। बारिश से कई जगह स्लोप की मिट्टी कट गई और सड़क पटरी के किनारे की मिट्टी धंस गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर सेफ्टी ग्रिल व फेंसिंग टूटने से मवेशी एक्सप्रेसवे तक पहुंच रहे हैं। 13 जुलाई को एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होना है। इससे खतरों को लेकर मंगलवार को खामियों पर खबर प्रकाशित होने के बाद सुधार शुरू कराया गया।
विज्ञापन

असोहा ब्लॉक क्षेत्र में सबसे ज्यादा खामियां हैं। मंगतखेड़ा, पटकापुर सहित आसपास करीब 12 किलोमीटर में छह स्थानों पर सड़क पटरी (कच्चा फुटपाथ) बारिश से कट गया है। खेत जाने और मवेशियों को चराने की सुविधा के लिए ग्रामीणों ने पटकापुर, जगेथा, कांथा सहित कई अन्य स्थानों पर 10 से 20 मीटर की दूरी पर लगाई गई फेंसिंग जाली को कई स्थानों पर खोल या तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सुरक्षा एजेंसी ने एक्सप्रेसवे से सटे गांवों में किसानों को ऐसा न करने और पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अनाउंसमेंट भी कराया। एनएचएआई के पीडी नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे की सड़क में कहीं कोई कमी नहीं है। सुधार की सतत प्रक्रिया है जो हमेशा चलती रहती है। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों ने फेंसिंग तोड़ी है, उसे भी ठीक कराया जा रहा है।

फोटो-20- मिट्टी बहने से कमजोर हुई सेफ्टी ग्रिल की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद

फोटो-20- मिट्टी बहने से कमजोर हुई सेफ्टी ग्रिल की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद

फोटो-20- मिट्टी बहने से कमजोर हुई सेफ्टी ग्रिल की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद

फोटो-20- मिट्टी बहने से कमजोर हुई सेफ्टी ग्रिल की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed