{"_id":"6a70f94fd35fec1aec01a03a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155035-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शिक्षक और स्टेनो की मौत की सूचना से परिजन को लगा सदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शिक्षक और स्टेनो की मौत की सूचना से परिजन को लगा सदमा
विज्ञापन
फोटो-29-अखिलेश शुक्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ स्थित नेता ढाबा के सामने सोमवार को तड़के सड़क हादसे में शिक्षक और स्टेनोग्राफर की मौत की सूचना पहुंचते ही परिजन सदमे में आ गए। वह शव लेने जौनपुर निकल गए।
हादसे में जान गंवाने वाले आवास-विकास कॉलोनी निवासी अखिलेश शुक्ला शिक्षक थे। वह सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के मवैया चिरैहा कंपोजिट स्कूल में तैनात थे। वृद्ध पिता उमेश शुक्ला को उनकी मौत की सूचना नहीं दी गई। पत्नी और बच्चियों को ही बताया गया। पति की मौत की खबर से वह चीखी लेकिन ससुर को पता न चल जाए, इस कारण शांत हो गईं। घर पर रिश्तेदारों के पहुंचने पर पिता को बेटे की मौत का पता चला तो वह एकदम शांत हो गए।
घर वालों ने बताया कि पहले पत्नी गीता और बेटा मुकेश और अब दूसरा बेटा भी हमेशा के लिए उन्हें छोड़ गए। यह गम उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ रहा था। वह बार-बार बहू और पौत्र-पौत्री का चेहरा देखते और शांत हो जाते। बड़ी बेटी उर्सिता शुक्ला कक्षा नौ और रिद्धिमा कक्षा चार की छात्रा हैं। अखिलेश की बहन रुचि शुक्ला भी शिक्षक हैं। घटना के बाद पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। शिक्षक की मौत पर बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
प्रेरक से स्टोनो तक का हासिल किया मुकाम
हादसे में जान गंवाने वाले आदर्शनगर मोहल्ला निवासी अंकित शुक्ला पहले साक्षरता अभियान में प्रेरक थे। मेहनत और लगन के बल पर वे स्टेनोग्राफर बन गया। पहले औरैया जिला जज के यहां तैनाती थी। करीब 10 साल तक वहां नौकरी करने के बाद उन्नाव जिला सत्र एवं न्यायालय में तबादला करा लिया था। अधिवक्ता पिता देवी प्रमाेद शुक्ला की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी प्रियांशी नवाबगंज ब्लॉक के सेवरा स्कूल में सहायक शिक्षिका हैं। अंकित के साथ छोटे भाई भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष शोभित शुक्ला भी घायल हुए हैं। एक बेटे की मौत और दूसरे के घायल होने से मां रमा, पत्नी और अन्य परिजन बेहाल हैं। शव लेने गए रिश्तेदार विवेक तिवारी ने फोन पर बताया कि कार अंकित की थी। शनिवार को ये लोग वाराणसी के काशी विश्वनाथ के दर्शन करने गए थे। रविवार को दर्शन करने के बाद देवघर दर्शन करने चले गए। सोमवार को वहीं से लौटते समय कार हादसे का शिकार हो गई। अन्य घायलों में संदीप मिश्र फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के ऊदशाह कंपोजिट स्कूल में सहायक शिक्षक हैं। शोभित श्रीवास्तव पुरवा ब्लॉक के हीराखेड़ा प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक हैं। इनको अधिक चोट नहीं आई हैं।

फोटो-29-अखिलेश शुक्ला (फाइल फोटो)- फोटो : Samvad