{"_id":"6a74e40240f5c027f40e186f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155208-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पेड़ काटने के विवाद में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पेड़ काटने के विवाद में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली
विज्ञापन
फोटो-15-फतेहपुर चौरासी सीएचसी में भर्ती गोली लगने से घायल रज्जनलाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। नीम का पेड़ काटने की रंजिश में बुधवार की रात रिश्ते के भतीजे ने चाचा पर फायर कर दिया। छर्रे बायें हाथ के कंधे और कोहनी में छूते हुए निकलने से वह घायल हो गए। उनको सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर एएसपी दक्षिणी ने फील्ड यूनिट टीम के साथ जांच की।
थाना क्षेत्र के पपरिया गांव निवासी रज्जनलाल (50) ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त को नीम के पेड़ काटने पर चचेरे भतीजे राहुल यादव से विवाद हो गया था। उसी रंजिश में बुधवार की रात 10 बजे जब लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकले तो पहले से घात लगाए राहुल ने जान से मारने के लिए तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे बाएं हाथ के कंधे और कोहनी को छूते हुए निकल गए।
फायर की आवाज सुन परिजनों की नींद खुल गई। परिजन ने ही सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोली मारने की सूचना पर एएसपी दक्षिणी शैलेंद्रलाल ने फील्ट यूनिट टीम के साथ पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चली है। पीड़ित का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।