फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, तीन घायल

Fri, 07 Aug 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पिलखना गांव के सामने बुधवार की रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। पिता ने युवक की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बा निवासी आदर्श (26) पुत्र संजय शुक्ला प्रॉपर्टी डीलिंग और मिट्टी की ठेकेदारी का काम करता था। पिता संजय ने बताया कि बुधवार को वह साथी शांति मिल मोहल्ला निवासी अंकित, मुझैया निवासी हिमांशु और चंदन के साथ कार से लखनऊ गया था। रात 2:30 बजे सभी घर लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिलखना गांव के पास आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने से कार पीछे से उसी में घुस गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आदर्श को लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मां गीता देवी, पत्नी शिवानी, बहन अंजली और शुभी बेहाल हैं। एक बेटा भी है। रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई की मौत से दोनों बहनें बेहाल हैं। पिता के मुताबिक रंजिश में बेटे की हत्या कराई गई है। एक युवक बेटे से रंजिश रखता था। वह पहले भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे चुका था। उसी ने ट्रक चालक से मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि रात में कार ट्रक में पीछे से घुसी थी। क्षतिग्रस्त कार को रेवरी टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed