{"_id":"6a77858e756ed7486600d6e2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155326-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव
विज्ञापन
फोटो-10- शैलेंद्र (फाइल फोटो)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार से लापता युवक का शव शनिवार सुबह आसीवन थाना क्षेत्र में नहर में उतराता मिला। कपड़े नहर के पास मिले थे। इससे नहाते समय डूबने की आशंका जताई जा रही है।
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर ग्रंट निवासी शानू त्रिपाठी ने बताया कि बड़े भाई शैलेंद्र (35) बृहस्पतिवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गोसाकुतुब में शारदा नहर में नहाने गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। नहर के पास उनके कपड़े रखे मिले थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर भाभी गीता पत्नी सुनील ने बेहटा मुजावर थाने में तहरीर दी थी। शनिवार को आसीवन थाना क्षेत्र के सफीपुर-मियागंज मार्ग पर स्थित शारदा नहर आसीवन ब्रांच में शव उतराता मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवाया। सोशल मीडिया से मिली जानकारी पर पहुंचे शानू ने शव की पहचान बड़े भाई शैलेंद्र के रूप में की। बताया कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। शैलेंद्र ने शादी नहीं की थी। वह घर के ही कामकाज देखते थे। शैलेंद्र की मौत पर भाई सुनील, सतेंद्र, शानू, बहनें दीपिका व सुनीता समेत परिजन बेहाल है।
विज्ञापन
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने नहाते समय डूबने की आशंका जताई है।