{"_id":"6a778556aa1ecf5c5c00b55e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155329-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आगे चल रहे वाहन से टकराए कंटेनर में पीछे से भिड़ा दूसरा कंटेनर, चालक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आगे चल रहे वाहन से टकराए कंटेनर में पीछे से भिड़ा दूसरा कंटेनर, चालक जख्मी
विज्ञापन
फोटो-13-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त कंटेनर। स्रोत: पीआरवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट के पास शनिवार भोर पहर बनारस से कोल्डड्रिंक लादकर पंजाब जा रहा कंटेनर वाहन से टकरा गया। इसी बीच पीछे से आया दूसरा कंटेनर भी उसी से टकरा गया। इससे आगे वाले कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी बांगरमऊ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव बरेहटी निवासी चालक सुभ्रत (36) बनारस से कंटेनर में कोल्ड ड्रिंक लादकर पंजाब के गोविंद नगर जा रहा था। शनिवार भोर पहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के जोगीकोट के पास आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से कंटेनर उससे टकरा गया।
सुभ्रत जब तक कुछ समझता तभी उसी की कंपनी का दूसरा कंटेनर उसकी गाड़ी में पीछे से टकरा गया। हादसे में घायल सुभ्रत को यूपीडा व पीआरवी ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि हादसे में एक कंटेनर का चालक घायल हुआ है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।