{"_id":"6a7a2847a4244e4c510c4271","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155512-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए छह-छह नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए छह-छह नामांकन
विज्ञापन
फोटो-22- बारा एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करते प्रत्याशी। स्रोत: अधिवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए 57 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें अध्यक्ष व महामंत्री पदों के लिए छह-छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी व मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 18 अगस्त को मतदान होगा।
बार काउंसिल के निर्देश पर एल्डर कमेटी की ओर से सोमवार सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अध्यक्ष पद के लिए दीप नारायण त्रिवेदी, नरेंद्र कुमार अवस्थी, राम किशोर पाल, राम कुमार दिनकर, रतींद्र प्रताप सिंह और सुशील कुमार शुक्ल ने नामांकन कराया। महामंत्री पद के लिए आनंद कुमार सिंह उर्फ बूटा सिंह, गुलाब सिंह द्वितीय, राहुल सिंह यादव, सिद्धांत अवस्थी, सुनील कुमार पांडेय और विष्णु राम पांडेय ने पर्चा दाखिल किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रिका प्रसाद बाजपेयी, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार निगम द्वितीय, प्रदीप कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार शुक्ला पिंटू, सर्वेश कुमार गुप्ता और उपाध्यक्ष पद पर ज्योत्सना गोयल, महजबी बेगम और प्रतिभा वर्मा ने दावेदारी पेश की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आकाश कश्यप, आलोक कुमार वर्मा, कुलदीप दुबे और मनीष मिश्रा व कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्योति तिवारी और शशि प्रभा सिंह ने नामांकन कराया। संयुक्तमंत्री प्रशासन पद पर अंकित तिवारी और नंद कुमार राज जबकि पुस्तकालय पद पर सोनिका और रश्मि सिंह सेंगर ने पर्चे भरे।
विज्ञापन
संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर आलोक कुमार वर्मा और मोहम्मद आसिफ ने नामांकन किया। वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर भी कई अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया। कनिष्ठ महिला सदस्य पद पर कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया एल्डर कमेटी के चेयरमैन बालकृष्ण बाजपेयी, चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम और सदस्य विजय कुमार शुक्ल बहेला व रश्मि मोहन अग्निहोत्री की देखरेख हुई। अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।