{"_id":"6a7b7757ad8e0c170b09db09","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-155593-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीएसए को बंद मिला प्राथमिक विद्यालय, पूरे स्टाफ का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीएसए को बंद मिला प्राथमिक विद्यालय, पूरे स्टाफ का रोका वेतन
विज्ञापन
फोटो-24-पुरवा के प्राथमिक विद्यालय ममरेजपुर चूल्हे पर खाना पकातीं रसोईयां। स्रोत: कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बीएसए ने मंगलवार को सुमेरपुर ब्लॉक के विद्यालयों व बीआरसी का निरीक्षण किया। जंगल बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय बंद मिलने पर पूरे स्टाफ के अगस्त का वेतन रोक दिया। एक विद्यालय के अनुपस्थित शिक्षामित्र व बीआरसी के कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय भी बीएसए ने रोका है। पुरवा में एक विद्यालय में चूल्हे पर मिड-डे मील बनने पर प्रधान शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया।
बीएसए शैलेश कुमार पांडेय सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय भटखेरवा पहुंचे। यहां इंचार्ज शिक्षिका स्वाति तिवारी और सहायक शिक्षिका प्रिया तिवारी उपस्थित मिलीं जबकि शिक्षामित्र मनोज गौतम अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय जंगल बुजुर्ग सुबह साढ़े आठ बजे बंद मिला। इस पर स्टाफ का अगस्त का वेतन रोकते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल बुजुर्ग में प्रधान शिक्षक विपिन गुप्ता, सहायक शिक्षिका नीलम और सहायक शिक्षक संजीव कुमार शुक्ला उपस्थित मिले। जबकि सुशांत कुमार बाजपेई निरीक्षण के दौरान पहुंचे। कक्षाओं में गंदगी और शिक्षकों के कक्षा से बाहर बैठने पर भी बीएसए ने नाराजगी जताई। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। बीआरसी सुमेरपुर में तैनात कंप्यूटर आपरेटर सौरभ सिंह भी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर उनका भी मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुरवा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ममरेजपुर में निरीक्षण के दौरान रसोइया चुन्नी देवी चूल्हे पर एमडीएम पकाती मिलीं। रसोईया ने बताया कि छह माह से विद्यालय का सिलिंडर नहीं भराया गया। इस पर प्रधान शिक्षिका से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।