सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आत्मनिर्भर बनने के लिए 32 महिलाएं ले रहीं मेहंदी का प्रशिक्षण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- मेंहदी का प्र​शिक्षण लेतीं युवतियां व महिलाएं। संवाद - फोटो : खैराबाद क्षेत्र में हादसे के बाद मौके पर खड़ा कंटेनर व क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के जवाहरनगर की रहने वाली 32 महिलाएं व युवतियां मेंहदी का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। छह माह के प्रशिक्षण के बाद इनको स्वरोजगार की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इससे वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी।
Trending Videos

जवाहर नगर की सोनम अपने घर में मेंहदी का निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र चला रही हैं। इस समय उनके केंद्र में 32 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रही हैं। महिलाओं को छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोनम ने बताया कि महिलाओं को कढ़ाई, बुनाई के साथ मेंहदी लगाना भी सिखा रही हैं। यह प्रशिक्षण निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके एवज में राजकीय पाॅलिटेक्निक की ओर से उनको 12 हजार रुपये महीना दिया जा रहा है। कुल तीन बैचों में महिलाएं प्रशिक्षित की जा रही हैं। बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इसके जरिए यदि महिलाएं खुद का काम शुरू करना चाहेंगी तो उनको बैंक से ऋण मिलने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed