सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: इलेवन स्टार ने घाटमपुर खुर्द को 81 रनों से हराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
बीघापुर। गोदावलेश्वर प्रीमियर लीग में खेले गए 10 ओवर के रोमांचक मुकाबले में इलेवन स्टार ने घाटमपुर खुर्द को 81 रनों से करारी शिकस्त दी। घाटमपुर खुर्द की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
Trending Videos

पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 141 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 रन बनाए। गंगा प्रसाद और बउआ ने भी 27-27 रनों का योगदान दिया। घाटमपुर खुर्द की ओर से गेंदबाजी में मगन और शिवा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घाटमपुर खुर्द की टीम इलेवन स्टार की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और मात्र 60 रन पर सिमट गई। घाटमपुर खुर्द की ओर से धीरज ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। इलेवन स्टार के गेंदबाज गंगा प्रसाद और अभय सिंह ने दो-दो विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। इस मुकाबले में अंपायरिंग धीरज पटेल और गोपाल ने की जबकि कमेंट्री आलोक अग्निहोत्री एवं प्रभाकर दीक्षित ने की। स्कोरर अनिवेश पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed