{"_id":"696bde8f963d7a308501942c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-143626-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 40 साल पहले बने हरदोई पुल की 1.64 करोड़ से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 40 साल पहले बने हरदोई पुल की 1.64 करोड़ से होगी मरम्मत
विज्ञापन
फोटो-1-हरदोई पुल का नीचे का हिस्सा, जिसकी होनी है मरम्मत। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। शहर की कल्याणी रेलवे क्रासिंग पर स्थित 40 साल पुराने हरदोई रोड पुल की पहली बार मरम्मत कराई जाएगी। शासन ने इसके लिए 1.64 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्य पूरा करने के लिए पांच माह का समय निर्धारित किया गया है।
वर्ष 1986 में निर्मित लगभग 900 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा पुल, भारी वाहनों के निरंतर आवागमन के कारण कमजोर होता रहा है। सालों से इसकी पूरी तरह से मरम्मत नहीं हुई जिसके परिणामस्वरूप पुल की स्लैब दरकने लगी है और पिलरों में भी दरारें आ गईं। दो माह पूर्व भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए शास्त्री पार्क तिराहे और आवास विकास में हाईटगेज लगाए गए थे जिससे पुल पर उनका प्रवेश बंद हो गया था। हालांकि ऊपरी हिस्से पर हर साल डामर की परत बिछाई जाती रही लेकिन निचले स्तर की मरम्मत कभी नहीं हुई जिससे पुल जर्जर हो गया। अब निचले स्तर की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध हुआ है।
मरम्मत के दौरान पुल की पुरानी बेयरिंग बदली जाएंगी और नए ज्वाइंट लगाए जाएंगे। पिलरों की मरम्मत की जाएगी, टूटी हुई रेलिंग को भी बदला जाएगा और ऊपरी हिस्से में बने बड़े गड्ढों को भरा जाएगा।
अन्य तीन पुलों की भी होगी मरम्मत
हरदोई पुल के अलावा, शहर के तीन अन्य पुलों की मरम्मत के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें काली मिट्टी-शिवराजपुर-दबौली मार्ग पर किमी. पांच पर बने पुल की मरम्मत 17 लाख रुपये से, हफीजाबाद-बरुआघाट पर बने पुल की सुरक्षात्मक मरम्मत 29.50 लाख रुपये से, और चकलवंशी-संडीला मार्ग पर किमी. 59 पर बने लघु सेतु की मरम्मत के लिए 32.20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
हरदोई पुल की मरम्मत के लिए लंबे समय से बजट की मांग की जा रही थी। अब शासन से पैसा मिल गया है। टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इसके अलावा तीन अन्य पुलों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। कार्य शुरू कराने से पहले की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। -
सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।
Trending Videos