सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: परिवार के नाम कटने व पड़ोसियों को शामिल करने की जांच करने पहुंचे बीएलओ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34-बंधाखेड़ा में मतदाता सूची में नाम चेक करते वोटर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
चकलवंशी। परिवार के नाम काटकर पड़ोसियों को शामिल कर देने के मामले की जांच करने बीएलओ बंधाखेड़ा गांव पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और समस्या दूर कराने के लिए प्रार्थनापत्र देकर समाधान का आश्वासन दिया।
Trending Videos

सदर विधानसभा क्षेत्र के बंधाखेड़ा के शनि कुमार के परिवार में शिवा सिंह, रुचिता सिंह, आजाद सिंह, देवा सिंह सदस्य हैं। उनकी मतदाता सूची में पड़ोसी रामप्रताप, मो. अनवर, गुलशन बानो, बुद्दिलाल, शालिनी, मो. वसीम व कनीज फातिमा दर्ज कर दिए गए हैं। वहीं पत्नी, पिता के अलावा परिवार के कई लोगों के नाम दूसरे बूथ में कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा धौकलखेड़ा गांव में वोटर अंजली सिंह, इरशाद अली, केशनकांति के पिता/ पति के नाम के स्थान पर अन्य लिखा है। मकान संख्या की जगह गांव का नाम धौकलखेड़ा डाल दिया गया है। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो बीएलओ अजय कुमार ने गांव जाकर जांच की। उन्होंने शनि कुमार सहित अन्य ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया। उधर, सफीपुर एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एसआईआर मतदाता सूची का उपयोग विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के लिए किया जाता है जबकि पंचायत मतदाता सूची का प्रयोग पंचायत स्तर के चुनावों में होता है।
दोनों सूचियां अलग-अलग नियमों और प्रक्रियाओं के तहत तैयार की जाती हैं। इसलिए इनमें नामों का अंतर होना स्वाभाविक है। कहा कि मतदाता सूची में छूटे नामों को बढ़ाया जा सकता है लेकिन एसआईआर सूची के एपिक नंबर के आधार पर ही नाम बढ़ाए जाने है।उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों सूचियों के नियम और मानक अलग होने के कारण नाम, उम्र या पता में अंतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से किसी मतदाता का नाम एक सूची में हो सकता है और दूसरी में नहीं। लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि मतदाता सूची से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या आपत्ति हो तो संबंधित कार्यालय में आवेदन देकर उसका समाधान कराएं।

मतदाता पंजीकरण पर दिया जोर

उन्नाव। भाजपा जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने मोहान विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज मंडल के बूथ संख्या 346 पर बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे और सूची में मौजूद त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। कहा कि बूथ स्तर की सक्रियता ही संगठन की असली शक्ति है। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed