सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप से मिली राहत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 35- कोहरे में स्कूल जाते छात्र। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सुबह कोहरा और दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। वहीं शाम को फिर से गलन बढ़ गई और लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ा।
Trending Videos

पिछले कई दिनों से कोहरा छंट गया था और तेज धूप निकल रही थी। शुक्रवार को फिर से कोहरा गिरने लगा था। रात करीब 11 बजे से ही कोहरा गिरने लगा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा रहा। दिन में वाहन सवारों को लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। इसके बाद मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। शाम चार बजे तक खिली धूप होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि नमी के कारण सुबह शाम धुंध व घना कोहरा रह सकता है। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी। सुबह व शाम गलन बनी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.6 व न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed