सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

एसआईआर : किसी के पिता बदल गए तो किसी के पति

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-32-झलोतर प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर वोटर लिस्ट में नाम ढूंढते मतदाता। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की 19,17,882 (पुरुष 1056458, महिला 861381 व थर्ड जेंडर 43) की अनंतिम मतदाता सूची में बड़ी संख्या में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। हिंदू के घर में मुस्लिम के नाम शामिल होने के मामले हल नहीं हो पाए कि पिता और पति के नाम बदल जाने की शिकायतें आ रही हैं। किसी मतदाता के पिता का नाम बदल गया है तो किसी महिला मतदाता के पति का नाम। इसे सही कराने के लिए मतदाता बीएलओ के चक्कर लगा हैं।
Trending Videos


पिता, पति का नाम सही कराने को मतदाता लगा रहे दौड़
शहर के मोहल्ला काशिफ अली सराय में एक ही घर के दो सदस्यों के पिता, पति के नाम बदल दिए गए। मतदाता सूची में यहां रहने वाले सरताज के पिता का नाम शफीक लिख दिया गया है जबकि उनके पिता का नाम मुशीर है। वहीं फरहीन वारसी के पति का नाम नौशाद है। सूची में शफीक अहमद नाम दर्ज कर दिया। दोनों मतदाता दो दिन से नाम सही करवाने के लिए बीएलओ के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
वर्ष 2003 की सूची में था नाम, 2025 में गायब
असोहा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मझखोरिया निवासी सुमेर सिंह का वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम शामिल था। अब 2025 की अनंतिम मतदाता सूची से नाम कट गया है। इससे वह परेशान हैं। पहले भी कई बार नाम जुड़वाने का प्रयास कर चुके हैं। रविवार को बूथ पर लगे शिविर में फार्म-6 भरकर बीएलओ को दिया है। उधर, मिर्रीकला की मतदाता ममता के पति का नाम बाबू है। जबकि सूची में ममता पत्नी चंद्रभान लिखा है। वह पति का नाम बाबू कराने के लिए बूथ की दौड़ लगा रही हैं।

केस-3
बहराइच के मौलवी और पत्नी यह बन गए मतदाता
तहसील पुरवा की ग्राम पंचायत कांथा के वार्ड संख्या छह में नसीम परिवार के साथ रहते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची में उनके परिवार में कांथा मस्जिद में पूर्व में मौलवी रहे इकरामुद्दीन की पत्नी अजमेरुन निशा का नाम शामिल कर दिया गया है जबकि मौलवी पत्नी सहित पिछले लगभग दस वर्षों से बहराइच में रह रहे हैं।

वर्जन...
अनंतिम मतदाता सूची को लेकर रविवार को लगे शिविरों में दस हजार से अधिक आपत्तियां व दावे आए हैं। इनमें अधिकांश नए नाम शामिल करने की हैं। आपत्तियों व दावों की सूची तैयार कराई जा रही है। अभी तहसीलों से फाइनल लिस्ट नहीं मिली है। जो आपत्तियां, दावे आएंगे, उनका निस्तारण कराया जाएगा। अगला शिविर 31 जनवरी को लगेगा। -आशुतोष मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed