सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: हाईकोर्ट के आदेश पर फरहदपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-12- अजगैन-मोहान मार्ग पर फरहदपुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अजगैन-मोहान मार्ग स्थित फरहदपुर में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अधिकारियों और दुकानदारों में तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि भारी पुलिस बल मौजूद होने से दुकानदार ज्यादा विरोध नहीं कर सके।
Trending Videos

क्षेत्र के रामपुर बुलाकीदास गावं निवासी प्रकाश ने 29 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश को पक्षकार बनाते हुए आरोप लगाया था कि फरहदपुर में गाटा संख्या 322 राजस्व अभिलेखों में रास्ता दर्ज है। इसके अलावा में पीडब्ल्यूडी की जमीन है। जिस पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। दुकानदारों के अतिक्रमण से आए दिन जाम की रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग को नोटिस जारी कर सात फरवरी को उपस्थित होने के निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने नायब तहसीलदार प्रीति, पीडब्ल्यूडी के एई कमलेश कुमार व जेई प्रवीण कटियार की टीम गठित करके अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सोमवार को अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे।
कई दुकानदार अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर मोहलत मांगते रहे लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। अधिकारियों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी।अतिक्रमण हटाने की वजह से घंटों जाम की स्थित बनी रही। एसडीएम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करें।

फोटो-13

चौराहा चौड़ीकरण के लिए लोगों ने खुद हटाना शुरू किया अतिक्रमण
चकलवंशी। चौराहा चौड़ीकरण को लेकर सड़क सीमा में आने वाले मकानों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के बाद लोगों ने खुद ही तोड़फोड़ शुरू करा दिया है। ब्लाॅक सफीपुर क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग पर चकलवंशी चौराहा हरदोई, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ को जोड़ता है। प्रतिदिन छोटे बड़े हजारों वाहनों का आना जाना रहता है। इससे अक्सर जाम के साथ दुर्घटनाएं होती हैं।
लोकनिर्माण विभाग ने छह माह पहले शासन से स्वीकृति लेकर चौराहा चौड़ीकरण का काम शुरू कराया था। इसकी जद में आ रहे अतिक्रमण को खुद हटाने के निर्देश के बाद दुकानदारों व लोगों ने काम शुरू करा लिया है। अस्थायी टिनशेड हटा लिए गए हैं। अब पक्के मकान तोड़े जा रहे हैं। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के मकानों का मलबा सड़क पर गिर रहा है, जिससे राहगीरों को इधर-उधर बचकर निकलना पड़ रहा है। अब शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालु कांवड़ भी लेकर निकलने लगे हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed