सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कार की टक्कर से बीएलओ सहित पांच लोग घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16- घटना की जानकारी देते बीएलओ महेश निषाद। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज। बंदीपुर गांव में तेज रफ्तार कार ने मतदाता संशोधन का काम कर रहे बीएलओ सहित पांच लोगों को टक्कर मार दी। इससे सभी घायल हो गए। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला, पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ली है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में सोमवार को मुन्नीलाल (55) के घर के बाहर बीएलओ महेश निषाद (45) सोमवार को मतदाता संशोधन का काम कर रहे थे। उनके साथ बाबूलाल (65) बैठे थे। तभी त्रिभुवनखेड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी और बीएलओ और मुन्नीलाल को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही बाइक में टकरा गई, घटना में बाइक चला रहा शिवा (25) और पीछे बैठी उसकी रिश्तेदार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जगनीखेड़ा गांव निवासी सियादुलारी (30) घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ली है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कार कब्जे में है। चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed