सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मौरावां रजबहे पर 53 लाख से पुलिया का निर्माण शुरू

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14- रजबहे की पुलिया निर्माण कार्य में लगी जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली क्षेत्र के गांव पठई के पास मौरावां रजबहा की जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया गया है। नई पुलिया छह माह में बनकर तैयार हो जाएगी।
Trending Videos

लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण मौरावां रजबहा पर बनी यह पुलिया आवागमन के लिए खतरा बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने पुलिया के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। प्रदेश सरकार द्वारा 53 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद, विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। पुरानी पुलिया को जेसीबी की मदद से तोड़कर नई, 11 मीटर लंबी और 8.5 मीटर चौड़ी पुलिया का निर्माण शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता सौरभ कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो रही है।

मौरावां। हिलौली क्षेत्र के गांव पठई के पास मौरावां रजबहा पर बनी पुलिया के जर्जर होने के बाद अब नवनिर्माण शुरू करा दिया गया है। लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। मार्ग का निर्माण छह माह में पूरा करना होगा।
मौरावां रजबहे पर बनी पुलिया काफी जर्जर हो गई थी। लंबे समय से पुलिया से आवागमन में खतरा बना हुआ था। क्षेत्रीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी ने पुलिया का नवनिर्माण कराने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग ने शासन को 11 मीटर लंबे व 8.5 मीटर चौड़ी नई पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा था। प्रदेश सरकार द्वारा 53 लाख मंजूर किए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर नई पुलिया का निर्माण शुरू कराया। जेसीबी की मदद से पुरानी पुलिया को तुड़वाकर नई का निर्माण शुरू कराया गया। वहीं लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। अवर अभियंता सौरभ कुमार सक्सेना ने बताया कि टूटी पुलिया का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। आवागमन के लिए रास्ता बना दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed