{"_id":"699365ea839ee4d713084b34","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-145346-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसानों ने सहमति पत्र में मुआवजा राशि न लिखे होने की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसानों ने सहमति पत्र में मुआवजा राशि न लिखे होने की शिकायत की
विज्ञापन
फोटो-20- सराय कटियान में आयोजित जन चौपाल में मौजूद किसान। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। सदर तहसील के सराय कटियान गांव में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारे के प्रभावित किसानों ने भूमि अधिग्रहण संबंधी सहमति पत्रों में मुआवजे की धनराशि का उल्लेख न होने पर चिंता जताई। यूपीडा की एसडीएम रिचा सिंह और सदर तहसीलदार सुरभि गौतम ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे का जंक्शन सोनिक के पास कानपुर-लखनऊ हाईवे पर स्थित है। इसी क्षेत्र में सराय कटियान में औद्योगिक गलियारा भी निर्माणाधीन है। फेज दो के तहत अधिग्रहित की गई भूमि के किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारी पंचायत भवन पहुंचे थे। कुछ किसानों ने बताया कि उनसे सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर तो कराए गए, लेकिन उनमें मुआवजे की राशि नहीं लिखी गई, जिससे उन्हें अपनी भुगतान राशि की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
किसान शिवपाल ने बताया कि उन्हें अभी तक मुआवजे की राशि प्राप्त नहीं हुई है। अन्य किसानों, राकेश और राधेश्याम ने कहा कि वे दो माह से भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लगभग 22 किसानों ने अपनी जमीन के अंश निर्धारण में देरी की शिकायत की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान नरेंद्र उर्फ सुनील साहू, अजय कुमार सिंह, सचिव लक्ष्मण प्रताप, लेखपाल उदयभान, आशीष श्रीवास्तव और अन्य राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर किसानों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया।
Trending Videos