उन्नाव। ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंधूपुर और कंपोजिट विद्यालय बिछिया में पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। पोस्टर प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, अंशिका व श्रेया द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।
पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 37 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।प्रश्नोत्तरी में कक्षा सात के गौरव को पहला, अनुज को दूसरा और यश को तीसरा पुरस्कार मिला। सीएचओ मनीषा शर्मा ने बताया कि दूषित पानी, अस्वच्छ हाथ और खुले में शौच से डायरिया फैल सकता है। अतः हाथों को साबुन से धोना महत्वपूर्ण है।
पीएसआई इंडिया के गजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का लक्ष्य पांच वर्ष तक के बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना है। इस दौरान सतीश चंद्र पांडेय, विकास, अशरफ हुसैन, आशा मीरा व सरोजनी समेत विद्यालय की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।