सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 10.02 करोड़ से नौ मार्गों का होगा निर्माण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। शासन ने लंबे समय से क्षतिग्रस्त नौ मार्गों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इसके लिए 10 करोड़ दो लाख 68 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। जल्द ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ये मार्ग छह से 12 माह में बनकर तैयार हो जाएंगे।
Trending Videos

जनपद में दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले कई संपर्क मार्ग लंबे समय खराब हैं। पिछले साल जनवरी में करीब 100 सड़कों का सर्वे किया गया था। इनमें से सबसे ज्यादा खराब हालत वाली सड़कों को प्राथमिकता दी गई। अब प्रदेश सरकार ने बांगरमऊ के नौ प्रमुख मार्गों का चयन करके बजट जारी किया है। इन मार्गों पर डामर की पूरी परत बिछाई जाएगी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित सभी मार्ग बहुत ज्यादा गड्ढों में समाए हुए थे। इनके नवनिर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। निर्माण की समयसीमा छह माह से एक साल तक तय की गई है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी।
इंसेट-2
प्रमुख मार्ग और उनकी लागत
-मनिकापुर से राजेपुर मिसिंग मार्ग -1.09 करोड़
-अटवा से अवैक संपर्क मार्ग-1.32 करोड़
-जाजामऊ से लखनापुर संपर्क मार्ग -1.36 करोड़
-तिर्वा से जहांगीरबाद वाया अकबरापुर संपर्क मार्ग-95.30 लाख
-बिहारखेड़ा मिसिंग लिंक संपर्क मार्ग-1.34 करोड़
-मनिकानपुर से हरदासपुर लिंक मार्ग-58.01 लाख
-कालीमिट्टी दबौली शिवराजपुर से मक्काखेड़ा संपर्क मार्ग -98.93 लाख
-दुर्गाखेड़ा संपर्क मार्ग -1.15 करोड़
-बद्रीपुरवा से राजेपुर मिसिंग लिंक मार्ग -1.24 करोड़
वर्जन...
नवनिर्माण के बांगरमऊ क्षेत्र के नौ मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी मार्गों का निर्माण छह से एक साल में पूरा करा लिया जाएगा। -सुबोध कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed