सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सरोसी-परियर मार्ग की मरम्मत के लिए स्वीकृत हुए चार करोड़

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1- सरोसी परियर मार्ग से निकलते वाहन। संवाद - फोटो : टूंडला के देवी मंदिर में नृत्य करते श्रद्धालु युवतियां व बच्चे संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। लंबे समय से खस्ताहाल सिकंदरपुर सरोसी-परियर मार्ग की मरम्मत जल्द होगी। प्रदेश सरकार ने मार्ग को गड्ढामुक्त करने के लिए चार करोड़ स्वीकृत किए हैं। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ जारी भी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने जल्द काम कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी है।
Trending Videos

सिकंदरपुर सरोसी वाया ब्लॉक कार्यालय से निकलने वाला यह परियर मार्ग अन्य जिला मार्ग में शामिल है। करोवन मोड़ से आगे बाजार तक करीब 2.1 किलोमीटर का रास्ता काफी खराब हो चुका था। भारी वाहनों के अधिक आवागमन के कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए थे। इन गड्ढों में अक्सर वाहन फंस जाते थे जिससे लंबा जाम लगता था। लंबे समय से स्थानीय लोग इस मार्ग पर आवागमन में भारी परेशानी झेल रहे थे। इसी कारण मार्ग की मरम्मत की लगातार मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्ग बनने से 50 हजार लोगों को मिलेगा फायदा
यह मार्ग उन्नाव शहर को परियर बिठूर के जरिए कानपुर से भी जोड़ता है। इसके अतिरिक्त, परियर-चकलवंशी मार्ग से जुड़कर यह हरदोई, संडीला और लखनऊ जैसे शहरों का भी सफर सुलभ बनाता है। यातायात की दृष्टि से यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मरम्मत हो जाने से करोवन, सिकंदरपुर सरोसी, सिकंदरपुर, बसधना और परियर सहित अन्य गांवों की 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इससे अन्य जनपदों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
वर्जन...

अन्य जिला मार्ग में शामिल उन्नाव-सरोसी-परियर मार्ग के सीसी भाग की मरम्मत के लिए चार करोड़ शासन से स्वीकृत हुए हैं। जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया निकाली जा रही है।- हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed