सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नमाज अदाकर की अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर दी ईद की बधाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। जिले भर में ईद का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह हजारों लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में एक साथ ईद की नमाज अदा की। नमाजियों ने अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। घरों में जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला देर रात तक चला।
Trending Videos

शहर की बड़ी ईदगाह में पहली बार दो बार नमाज अदा कराई गई। पहली नमाज सुबह 7:30 बजे शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिसबाही ने अदा कराई। उन्होंने लोगों से अल्लाह के बताए हुए नेकी के रास्ते पर चलने की अपील की। अन्य मुल्कों के लिए नजीर बनी कौमी एकता को और मजबूत बनाने की बात भी कही। इसके बाद दूसरी नमाज 8:15 बजे हुई। नमाज के बाद लौटते हुए लोग रास्ते में बैठे गरीबों को जकात बांटते चल रहे थे। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बड़ी ईदगाह, शुक्लागंज सहित कई स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नमाजियों और अन्य लोगों से भी आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था कायम रखकर ईद का त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने की मस्ती, पकवानों का लिया स्वाद

ईद के त्योहार पर परिवार के बड़े बुजुर्गों से ईदी मिलने पर बच्चे खुशी से झूम उठे। ईदी लेकर बच्चों ने खूब मस्ती की और मनपसंद चीजें खाईं। दोपहर से देर शाम तक निराला पार्क समेत शहर के सभी पार्कों में बच्चों और परिवारों की खूब भीड़ रही। महिलाएं और युवतियां भी घूमने निकलीं और अपनों के यहां पहुंचकर गले मिलीं। सेवइयां और अन्य लजीज पकवानों का आनंद लिया। देर रात तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का उल्लास

सफीपुर कस्बे की ईदगाह में पेश इमाम अब्दुल्ला ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा मखदूम शाह सफी, मदीना मस्जिद और खादिम शाह सफी मजार सहित अन्य जगहों पर भी नमाज हुई। हाता बाजार स्थित मीर बख्शिश अली मस्जिद पर शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के राष्ट्रपति आयतुल्ला खामनेई की शहादत पर चल रहे 40 दिवसीय शोक के कारण हाथ पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। मौलाना इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि जिस दिन कोई गुनाह न हो, हर वह दिन ईद का दिन है। उन्होंने दिल से की गई इबादत को मन-शरीर के लिए स्वस्थ बताया और खामेनेई की मौत को बड़ा नुकसान बताया। आसीवन में पेश इमाम हाफिज मोहम्मद जुबैर साहब ने नमाज अदा कराई, जिसमें चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेयी, एसडीएम शिवेंद्र वर्मा और कोतवाल एसएन त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अन्य कस्बों में प्रशासनिक उपस्थिति

बांगरमऊ की ईदगाह में पेश इमाम सैयद जियाउल आरफीन ने नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क और कौम की भलाई के लिए अल्लाह से दुआएं मांगीं। पूर्व विधायक बदलू खां, पूर्व चेयरमैन इजहार खान गुड्डू, शकील खान, डॉ. एहतिशाम अली निहाल और डॉ. इरफान आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम बृजमोहन शुक्ला, सीओ संतोष सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद पांडे भी उपस्थित रहे।
पुरवा की ईदगाह में मौलाना इस्लामुद्दीन ने नमाज अदा कराई, जिसके बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और मुबारकबाद दी। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, सीओ तेज बहादुर सिंह और कोतवाल अमरनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मौरावां में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने मुस्लिमों को शुभकामनाएं दीं और नगर पंचायत की ओर से नमाजियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed